300 करोड़ क्लब में शामिल होना चाहते है सेकेंड दबंग

इस साल सलमान खान की फिल्म 'एक था टाईगर' ने भी 300 करोड़ क्लब में एंट्री तो की थी लेकिन आमिर की फिल्म के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए थे। अब 'दबंग 2' से एक बार फिर से सलमान चाहते हैं कि वो इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करें। लेकिन सच तो ये है कि 'दबंग 2' भले ही बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत के कुछ हफ्तों तक राज कर ले लेकिन आमिर खान की '3 ईडियट' का रिकॉर्ड तोड़ सकने की क्षमता इस फिल्म में नहीं दिखाई देती। काफी लोगों को तो फिल्म ही पसंद नहीं आई सिर्फ सलमान के फैन्स ने इस फिल्म की तारीफों के पुल बांधें हैं।
हालांकि फिल्म में सलमान खान का एक्शन और कॉमडी काफी बेहतरीन है लेकिन इसके बावजूद लोगों का कहना है कि फिल्म में कुछ नया नहीं है। कहानी को सिर्फ मोड़ तोड़ कर पेश कर दिया गया है। लेकिन अब भइया है तो सलमान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलनी तो है ही। लेकिन जहां तक बात है आमिर की फिल्म के रिकॉर्ड की तो सलमान को उसके लिए अभी काफी मेहनत करनी होगी आखिर मिस्टर परफैक्शिस्ट आमिर की फिल्म का रिकॉर्ड है कोई मजाक नहीं। लेकिन 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की बात हो तो कहा जा सकता है कि 'दबंग 2' ये कर सकती है बस थोड़ा और इंतजार।


Click it and Unblock the Notifications