ट्विटर पर दबंग 2 ट्रेंड बनाने में जुटे सलमान फैन्स

दुनिया के किस कोने में क्या हो रहा है सबकुछ ट्विटर पर मौजूद है। ट्विटर ट्रेंड में जो भी नाम हो समझो वही आज का हॉट टॉपिक है और दुनिया भर में इस नाम के बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं। इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही सलमान खा्न की फिल्म दबंग 2 को इस हफ्ते का हॉट ट्रेंड बनाने के लिए अब सलमान खान के फैन्स जोर शोर से लग गये हैं। हर कोई दबंग 2 को लेकर एक के बाद एक ट्वीट किये जा रहा है।

21 दिसंबर 2012 को ये फिल्म रिलीज होगी ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म इंडिया में 3,000 स्क्रीन्स पर और ओवरसीज में 450 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक के आंकड़ों के अनुसार कहा जा रहा है कि ये फिल्म इसी साल रिलीज हुई सलमान की हिट फिल्म एक था टाईगर के रिकॉर्ड को छू नहीं पाएगी लेकिन ये सलमान की फिल्म है तो इसके बारे में पहले से कुछ भी कहना गलत होगा। सलमान की फिल्में हमेशा ही जितना सोचा जाता है उससे कई गुना ज्यादा बिजनेस करती हैं। एक था टाईगर की सफलता ने तो सभी को शॉक्ड कर दिया था यहां तक की खुद सलमान खान भी इसकी सफलता को देख शॉक्ड थे।

2010 में रिलीज हुई दबंग ने भी रिकॉर्ड तोड़ सफलता पाई थी और कहा जा रहा है कि दबंग 2 दबंग का रिकॉर्ड तो तोड़ देगी लेकिन एक था टाईगर का रिकॉर्ड नहीं। ट्विटर पर भी लोग बढ़चढ़कर फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं कुछ ने तो दबंग 2 की टिकट भी बुक करा ली है और लोगों को बुक माई शो का लिंक भी दिया है ताकि वो भी टिकट बुक करा सकें। कुछ ने ये भी लिखा है कि शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस फ्लॉप होगी और दबंग 2 हिट। शाहरुख अभी तक 2010 रिलीज दबंग का रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाए हैं और आगे भी वो पीछे ही रहेंगे। खैर अब बस एक दिन दूर है दबंग 2 की रिलीज। देखिये बॉक्स ऑफिस क्या रंग दिखाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X