..................... Dabangg 2 trailer released on Facebook, दबंग 2 ट्रेलर रिलीज- फेट लव्स फियरलेस - Hindi Filmibeat

दबंग 2 ट्रेलर रिलीज- फेट लव्स फियरलेस

सलमान खान की 'एक था टाईगर' के बाद उनकी अब तक की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 2' का ऑफिशियल ट्रेलर कल रात ही सलमान खान ने अपनी ऑफिशियल फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया। इस बार इस फिल्म की टैगलाइन है फेट लव्स फियरलेस। यानी किस्मत उन्हें ही पसंद करती है जो किसी से नहीं डरते। फिल्म में सलमान खान का एक बार फिर से चुलबुल पांडे रुप नज़र आ रहा है।

इस ट्रेलर में साफ साफ दिखाया गया है कि 'दबंग' के सीक्वल 'दबंग 2' में पहले से काफी ज्यादा एक्शन है, रोमांस है और सलमान खान का स्टाइल है। फिल्म में सलमान खान के कई बेहतरीन डायलॉग हैं जिसमें से कुछ हैं "हम एक अहिंसावादी थानेदार हैं गोली तो क्या हम किसी को गाली तक नहीं बकते।" "मां की झूठी कसम नहीं खाते, झूठिया साला।"

Dabangg 2

'दबंग 2' के ट्रेलर को सिनेमाहॉलों में सन ऑफ सरदार के साथ 13 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ काफी जंच रहे हैं इसबार भी दबंग की तरह ही सलमान खान ने काफी दबंगई दिखायी है। साथ ही सोनाक्षी सिन्हा बेहतरीन लग रही हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के द्वारा निर्मित दबंग 2 2010 में रिलीज हुई दबंग की सफलता का इतिहास दोहराने को पूरी तरह से तैयार है।

इस सीक्वल की खास बात है कि इस फिल्म में करीना कपूर ने एक मस्त आइटम सांग फेविकॉल किया है। पिछली बार मलाइका अरोड़ा खान के गाने मुन्नी बदनाम ने दबंग का काफी नाम किया और इस बार फेविकॉल से करीना बॉक्स ऑफिस पर दबंग 2 की सफलता को मजबूत करेंगी। अब देखना है कि क्या दबंग 2 सलमान की अब तक की सबसे हिट फिल्म एक था टाइगर की सफलता को पार कर पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X