21 दिसंबर और दबंग 2!

बॉलीवुड के टाईगर और दबंग एक्टर सलमान खान की 2010 ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग का सीक्वल 'दबंग 2' रिलीज होने जा रहा है और हर कोई इस साल के खत्म होने से पहले रिलीज होने जा रही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अभी तक फिल्मों को रिलीज करने के लिए निर्देशक किसी अच्छे त्यौहार का इंतजार करते थे ताकि छुट्टियों में उनकी फिल्में अच्छा बिजनेस कर सकें। लेकिन 'दबंग 2' के बिना किसी बड़े त्यौहार के रिलीज होने से और साथ ही हिट होने से बॉक्स ऑफिस को लेकर लोगों की सोच काफी हद तक बदल जाएगी। यूं तो इस साल के शुरु होने से पहले ही 21 दिसंबर की तारीख लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण थी लेकिन अब 'दबंग 2' के साथ ये और भी ऐतिसाहिक हो जाएगी।

21 दिसंबर को कहा जा रहा था कि ये दुनिया समाप्त हो जाएगी और सबकुछ खत्म हो जाएगा। इस महीने की शुरुआत में कुछ ऐसे हादसे भी हुए की लोगों की इस बात की सच्चाई पर और भी यकीन हो गया। लेकिन अब लोगों को दुनिया के खत्म होने से ज्यादा 'दबंग 2' के रिलीज होने का इंतजार है। लोग 21 दिसंबर की बात तो कर रहे हैं लेकिन इन बातों का मुख्य मुद्दा है सलमान की 'दबंग 2' का रिलीज होना। 'दबंग 2' से अरबाज खान भी बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं और सभी के साथ उन्हें भी पूरा भरोसा है कि 'दबंग 2' साल की सुपर डूपर हिट फिल्म होगी।

हिट होने के साथ साथ 'दबंग 2' साल की उन फिल्मों को पीछे छोड़ देगी जो बिना किसी त्यौहार के रिलीज हुईं और हिट भी। उसके बाद ये इस साल की सबसे तेज 50 करोड़ कमाने वाली और 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी हो सकती है। तो साफ बात तो ये है कि अगर ये दुनिया 21 दिसंबर को खत्म हो गयी तो ये एक ऐतिहासिक तारीख होगी और अगर ये दुनिया खत्म ना भी हुई तो भी सलमान खान की 'दबंग 2' की सफलता इसे एतिहासिक बना देगी और आगे जानिये 'दबंग 2' के बारे में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X