..................... Dabangg 2 teaser in Bigg Boss 6, इस शनिवार मिलिये दबंग 2 के चुलबुल पांडे से - Hindi Filmibeat

Exclusive: इस शनिवार मिलिये दबंग 2 के चुलबुल पांडे से

सलमान खान की 2010 ब्लॉकबस्टर 'दबंग' के सीक्वल' दबंग 2 'का फर्स्ट लुक इस शनिवार को 'बिग बॉस 6' के स्पेशल एपिसोड में दिखाया जाएगा। यूं तो हर शनिवार बिग बॉस में कोई ना कोई स्टार अपनी फिल्म को प्रमोट करने आता है लेकिन इस शनिवार कोई और नहीं बल्कि खुद सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग का टीजर दिखाएंगे। इस एपिसोड में फिल्म निर्देशक अरबाज खान भी नज़र आएंगे।

इस एपिसोड को इस शुक्रवार को शूट किया जाएगा और शनिवार को ये एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा। फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है जिसमें सलमान खान एक बार फिर से चुलबुल पांडे स्टाइल में अपना फेवरेट चश्मा पीछे लगाए हुए हैं। फिल्म के पोस्टर में सलमान खान की काफी दबंग नज़र आ रहे हैं। अपने दोनों हाथों में रिवॉल्वर लिए बड़े ही स्टाइल में खड़े हैं और उनके चेहरे पर काफी रोब भी नज़र आ रहा है।

'दबंग 2' का ट्रेलर अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' के साथ ही 13 नवंबर को रिलीज होगा। जैसा की सभी जानते हैं कि सन ऑफ सरदार में भी सलमान खान ने एक गाने पर परफॉर्म किया है। साथ ही वो जोर शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में भी जुटे हुए हैं। इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म का ट्रेलर अजय की फिल्म के साथ ही रिलीज करने का फैसला किया है।

'दबंग 2' में 'दबंग' की ही हिट जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और सलमान दोहराए जाएंगे। इस बार की फिल्म और भी चर्चा में है क्योंकि पिछली बार जहां मलाइका अरोड़ा खान ने फिल्म में आइटम सांग किया था वहीं इस सीक्वल में करीना कपूर एक आइटम सांग करेंगी। इस आइटम सांग का नाम है फेविकॉल। अब देखिये फेविकॉल से करीना इस फिल्म की सफलता कितनी मजबूत करती हैं।

देखिये दबंग 2 की तस्वीरे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X