पूनम बनीं 'दबंग 2' स्क्रीनिंग की स्पेशल मेहमान

पूनम सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के बेहद करीब तो हैं हीं लेकिन सोनाक्षी की निजी जिंदगी से निकल कर हाल ही में सलमान खान और सोनाक्षी की फिल्म 'दबंग 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भी पूनम स्पेशल नज़र आईं। चारों तरफ से कैमरे उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे हैं कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि दबंग 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी पूनम स्पेशल गेस्ट थीं। पूनम के साथ उनके कई मेहमान भी इस स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

21 दिसंबर 2012 को रिलीज होने जा रही सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की दबंग 2 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग की सीक्वल है। इसका निर्देशन अरबाज खान ने किया है और निर्माता हैं अरबाज खान, सलमान खान और मलाइका अरोड़ा खान। फिल्म में करीना कपूर ने एक आईटम सांग फेविकॉल से किया है और साथ ही मलाइका अरोड़ा खान का मुन्नी बदनाम हुई आईटम डांस भी फिल्म में सुनाई देगा। सोनाक्षी सिन्हा ने भी फिल्म में एक क्लासिकल डांस किया है।

दबंग 2 से अरबाज खान पहली बार बतौर निर्देशक बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग 2 में एक्शन और कॉमेडी के अलावा और भी बहुत कुछ है। एक्शन फिल्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन इस फिल्म में सिर्फ जरुरत के मुताबिक ही एक्शन डाला गया है। साथ ही फिल्म में हर एक सीन के पीछे एक कहानी भी है। दबंग 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग दो दिन पहले ही रखी गयी और इस पार्टी में संजय कपूर, सलमान खान, अरबाज खान आदि शामिल हुए। आगे जानिये और कौन कौन इस ईवेंट का हिस्सा बना।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X