दबंग 2 में सलमान मारेंगे सीटी, संग होंगी मुन्नी मलाइका
वैसे तो बॉलीवुड के सलमान खान अपनी फिल्म दबंग में जमकर डांस करते नजर आ चुके हैं लेकिन अब खबर आ रही है कि वो इसी फिल्म के सीक्वल यानि दबंग 2 में भी एक आयटम नंबर में नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म में भी वो चुलबुल पांडे के ही किरदार में नजर आने वाले हैं।
पांडे जी मारे सीटी के बोल वाले इस आयटम सॉग में उनकी भाभी यानि मनाइका अरोरा खान भी अपनी कमरिया लचकाती नजर आने वाली हैं। इस गाने की शूटिंग जल्द ही मुंबई में शुरू की जाएगी।
अब आप सोच रहे हैं कि इस फिल्म में तो करीना के आयटम नंबर करने की खबरें आ रही थी। जी हां आपने सहीं सुना था कि करीना भी इस फिल्म में आयटम डांस कर रही हैं। लेकिन एक गाने में सलमान और मलाइका दोने के लटके झटके देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











