Pics: बॉलीवुड के दबंग सलमान का अब तक का फिल्मी सफर
25 साल पहले आज के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी की शूटिंग शुरु की थी। हालांकि ये फिल्म 1988 में जाकर रिलीज हुई लेकिन इससे फिल्म की शूटिंग एक साल पहले 1987 में ही शुरु हो चुकी थी। बीवी हो तो ऐसी में रेखा, फारुख शेख और बिन्दू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सलमान खान का इसमें साइड रोल था।
बीवी हो तो ऐसी ने सलमान खान के करियर में किसी भी तरह का कोई मार्क नहीं छोड़ा लेकिन उनकी दूसरी फिल्म मैंने प्यार किया ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। मैंने प्यार किया ने सलमान खान को बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। मैंने प्यार किया में भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ लीड रोल निभाया था। उसके बाद सलमान ने लगातार कई हिट फिल्में बागी, हम आपके हैं कौन, जीत, हम दिल दे चुके सनम, पार्टनर, वांटेड और तेरे नाम दीं।
इस पिछले कुछ सालों से भी सलमान एक के बाद एक रेडी, दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर जैसी हिट फिल्में दे रहे हैं। अब इस साल के अंत तक एक बार फिर से सलमान खान और सोनाक्षी की दबंग 2 रिलीज होने वाली है। 2004 में सलमान खान को पीपुल मैगजीन की तरफ से बेस्ट लुकिंग मैन की लिस्ट में सांतवें नंबर पर रखा गया। 2010 में उन्हें भारत के सबसे सेक्सी मैन के लिए भी चुना गया।
इतना ही नहीं बल्कि लंदन के मैडम तुसौड्स में भी जनवरी 2008 में सलमान खान की मोम की मूर्ती बनाई गयी। उस स्टेचु के लिए सलमान ने एक ब्लैक टॉप और डेनिम जींस डोनेट की। आइये दिखाते हैं आपको सलमान खान की 5 हिट और 5 सुपरफ्लॉप फिल्मों की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications











