पूरे 23 साल बाद सलमान करेंगे क्रिसमस धमाका

बॉलीवुड के बॉक्सऑफिस पर अगर किसी ने हैट्रिक मारी है तो वो है फिल्मी दुनिया का टाईगर यानी की सलमान खान। दबंग, बॉडीगार्ड और एक था टाईगर की सफलता से खुश सलमान मियां इस बार क्रिसमस धमाका करने जा रहे हैं।

दर असल सलमान की बहुप्रतिक्षित फिल्म दबंग2 इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी यानी कि 21 दिसंबर को। आपको बता दें कि ऐसा पूरे 23 साल बाद होगा। साल 1989 में सलमान खान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित हुई थी जिसने सफलता का ऐसा इतिहास लिखा जिसे लिख पाना हर किसी के बस में नहीं है। इसलिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सलमान की दबंग 2 भी जबरदस्त हिट होगी। फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान की अभिनेत्री भाग्यश्री थीं।

आपको बता दें कि सलमान खान की पिछली हिट फिल्में ईद पर रिलीज हुई हैं इसलिए ईद पर सलमान के अलावा और किसी बड़े अभिनेता की फिल्म पिछले कुछ समय से रिलीज नहीं हो रही थी। लेकिन इस बार सल्लू साहब ने ईद छोड़कर क्रिसमस चुना है।

जबकि अगले साल ईद पर उनकी होम प्रोडक्शन शेरखान रिलीज होगी। देखते हैं कि इस बार क्रिसमस सलमान के लिए क्या मैसेज लेकर आता है। दंबग 2 के निर्माता अरबाज खान है। वैसे अगर फिल्म हिट होती है तो सलमान 23 साल पहले वाला इतिहास दोहरा देंगे जो कि उनकी कामयाबी का एक नया कदम होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X