..................... Dabangg 2 made Salman Khan star of the year 2012, साल 2012 रहा दबंग सलमान के नाम - Hindi Filmibeat

साल 2012 रहा दबंग सलमान के नाम

Salman Khan
साल 2012 तो ऑलमोस्ट बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के नाम ही रहा। इस साल शुरुआत हुई 'एक था टाईगर' के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के अब तक के कई रिकॉर्ड तोड़ दिये और साथ ही सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली अब तक की पहली फिल्म में खुद को शामिल कर लिया। उसके बाद साल के खत्म होने तक सलमान ने एक और हिट फिल्म दी 'दबंग 2' और ये दूसरी सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गयी। साथ ही ये फिल्म अब तक की बिना किसी त्यौहार या हॉलीडे के रिलीज होने वाली और 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म भी बन गयी।

दबंग 2 ने अपने पहले ही हफ्ते में पूरे 101 करोड़ कमाए जबकि एक था टाइगर ने पहले पांच दिनों में एक करोड़ कमाए। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी एक बार फिर से साल की हिट जोड़ियों में शामिल हो गयी। सलमान के अलावा अक्षय कुमार की राउडी राठौर और शाहरुख खान की जब तक है जान फिल्म भी इस साल रिलीज हुईं लेकिन ये फिल्में सलमान की फिल्मों के आगे फीकी पड़ गयीं। इस साल सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी भी हिट रही।

इस साल आमिर खान की फिल्म तलाश भी रिलीज हुई। हालांकि इस फिल्म में रानी मुखर्जी, करीना कपूर जैसे कई बड़े सितारे भी थे लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया। और सलमान खान की एक था टाईगर का रिकॉर्ड तो कोई भी फिल्म नहीं तोड़ सकी। तोड़ना तो दूर कोई और फिल्म इस रिकॉर्ड के आसपास तक फटक नहीं पाई। अब दबंग 2 से सलमान ने साल के खत्म होते होते एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है तो कुल मिलाकर साल 2012 सलमान खान के नाम ही रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X