'दबंग 2' केवल सलमान की फिल्म नहीं: अरबाज खान
बॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'दबंग 2' 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा है। फिल्म साल 2010 में आयी फिल्म दबंग का सीक्वेल है। फिल्म के गाने टॉप टेन रेस में अच्छी जगह बना चुके हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म को लेकर सलमान खान-सोनाक्षी सिन्हा हर प्रमोशन इवेंट और टीवी शो में देखे जा रहे हैं।
इस फिल्म से पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में उतरे अरबाज खान ने कहा कि फिल्म 'दबंग 2' केवल सलमान खान की ही फिल्म नहीं हैं बल्कि यह एक टीम वर्क है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मैं खुद शामिल हूं। मैंने इस फिल्म को 'दंबग' से जोड़ कर रखने की पूरी कोशिश की है। फिल्म के चरित्रों का ताना-बुना ऐसे बुना है ताकि लोगो को पुरानी कहानी देखते ही याद आ जाये।
अरबाज खान ने कहा कि केवल सलमान खान के और क्रिसमस पर रिलीज हो जाने से ही फिल्म अच्छी नहीं हो जाती है। फिल्म हिट होती है अच्छी कहानी और अच्छे निर्देशन से जिसका पूरा ध्यान फिल्म में रखा गया है। देखते हैं अरबाज खान की बातों में कितनी सच्चाई है और फिल्म का बॉक्सऑफिस पर क्या हाल होता है?
आपको बता दें कि फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज अभिनय कर रहे हैं। सलमान खान ने फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है क्योंकि हमेशा ईद पर अपनी फिल्म की रिलीज करवाने वाले सलमान खान की 21 साल बाद कोई फिल्म आ रही है क्रिसमस के मौके पर। 21 साल पहले सलमान की पहली फिल्म 'मैने प्यार किया' प्रदर्शित हुई थी जो कि एक बड़ी हिट थी।

Click it and Unblock the Notifications












