..................... Dabangg 2 is not all about Action or Comedy says Arbaaz Khan, दबंग 2 में मिलेगा डबल नहीं ट्रिपल मजा - Hindi Filmibeat

दबंग 2 में मिलेगा डबल नहीं ट्रिपल मजा

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 2' को लेकर सलमान के भाई अरबाज खान काफी उत्साहित हैं आखिर हों भी क्यों ना ये उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म जो है। अरबाज का कहना है कि ये फिल्म सिर्फ एक्शन या कॉमेडी फिल्म नहीं है बल्कि इसमें काफी कुछ है मनोरंजन के लिए। दबंग 2 में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा हैं और साथ ही उनकी मुंहबोली बहन करीना कपूर का आइटम सॉंग भी। ये फिल्म 2010 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दबंग' का सीक्वल है और इसके किरदार रज्जो और चुलबुल पांडे 'दबंग 2' में भी हैं।

'दबंग 2' दिसंबर 21 को रिलीज होगी। इस फिल्म के बारे में बताते हुए अरबाज खान ने कहा "आप सभी को इस फिल्म में एक्शन के साथ काफी स्टाइल देखने को मिलेगा और ये स्टाइल आपको चुलबुल पांडे के किरदार और दबंग के ब्रैंड को काफी कॉम्पलीमेंट करता हुआ दिखेगा। एक्शन फिल्म का एक बहुत ही जरुरी हिस्सा है लेकिन इसके बावजूद फिल्म में आपको जरुरत से ज्यादा एक्शन देखने को नहीं मिलेगा। इसके एक्शन के पीछे एक कहानी भी है। सिर्फ एक्शन ही आपको नही मिलेगा। बिना किसी इमोशन के फिल्म में कुछ भी नहीं डाला गया है।"

दबंग 2 में करीना कपूर किया गया आइटम सॉंग फेविकॉल से और बाकी कई गाने जैसे दगाबाज रे आदि काफी पसंद किये जा रहे हैं। म्यूसिक कंपोसर साजिद वाजिद दबंग के बाद अब इसके सीक्वल में भी जुड़े हैं। अरबाज ने इनके बारे में बताया "फिल्म में पांच गाने गाने हैं। दबंग के गाने बेहतरीन थे और इस बार साजिद वाजिद ने और भी बेहतरीन गाने बनाए हैं। मुझे लगता है कि कंपोसर्स ने बेहतरीन काम किया है।" साथ ही अरबाज खान ने ये भी कहा कि दबंग अब एक ब्रांड है और इस ब्रांड के साथ तालमेल बैठाने को लेकर मैं बहुत ही सचेत था। मैं इस फिल्म को बहुत अच्छी तरह और मनोरंजक तरह से पेश करना चाहता था। और जानिये इस फिल्म के बारे में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X