'मुझे पता है कि लोग सलमान के नाम पर फिल्म देखते हैं'
फिल्म दबंग 2 के रिलीज होने में मात्र थोड़ा समय बचा है। फिल्म के लिए प्रमोशन जोरों पर है। इस फिल्म के बारे में सलमान ने बताया कि फिल्म बहुत अच्छी बनी हैं। मुझे पता है कि लोग मेरी फिल्मों से बहुत उम्मीद करते हैं इसलिए जब तक मुझे खुद इत्मीनान नहीं हो जाता है तब तक मैं फिल्म को ओके नहीं बोलता हूं। मुझे पता है कि लोग मेरी फिल्म को देखने के लिए आते हैं।
सलमान की यह बात अरबाज को शायद उस बात का करारा जवाब है जिसमें अरबाज ने कहा था कि दबंग 2 केवल सलमान की फिल्म नहीं है। आपको बता दें कि इस फिल्म से पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में उतरे अरबाज खान ने कहा था कि फिल्म 'दबंग 2' केवल सलमान खान की ही फिल्म नहीं हैं बल्कि यह एक टीम वर्क है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मैं खुद शामिल हूं।
मैंने इस फिल्म को 'दंबग' से जोड़ कर रखने की पूरी कोशिश की है। फिल्म के चरित्रों का ताना-बुना ऐसे बुना है ताकि लोगो को पुरानी कहानी देखते ही याद आ जाये। अरबाज खान ने कहा कि केवल सलमान खान के और क्रिसमस पर रिलीज हो जाने से ही फिल्म अच्छी नहीं हो जाती है। फिल्म हिट होती है अच्छी कहानी और अच्छे निर्देशन से जिसका पूरा ध्यान फिल्म में रखा गया है। देखते हैं अरबाज खान की बातों में कितनी सच्चाई है और फिल्म का बॉक्सऑफिस पर क्या हाल होता है?



Click it and Unblock the Notifications











