पांडेजी को लेकर दबंग 2 पर विवाद
'दबंग 2' फिल्म के साथ विवादों के जुड़ने का सिलसिला शुरु हो गया है। किसी को कुछ नया नहीं मिला तो उन्होंने इस बार फिल्म के गाने को लेकर ही कुछ विवाद शुरु कर दिया। अब ना तो फिल्म में पाकिस्तान को लेकर कुछ कहा गया है और ना ही किसी संप्रदाय के लोगों के बारे में कुछ मजाक बनाया गया है लेकिन फिल्म को विवादों से जोड़ना ही है तो इसके गाने 'पांडेजी सीटी बजाए' द्वारा कॉपीराईट कानून को तोड़ने का आरोप लगाते हुए मशहूर गीतकार शैलेंद्र की पोती प्रियंका ने 'दबंग 2' के प्रोड्यूसर और संगीतकार साजिद वाजिद को एक कानूनी नोटिस भीज दिया है।
प्रियंका द्वारा लगाए गये आरोपों के अनुसार 'पांडेजी सीटी बजाए' गाना 1966 में रिलीज हुई फिल्म तीसरी कसम के गाने चलत मुसाफिर मोह लियो रे से काफी हद तक मिलता जुलता है। इस गाने को प्रिंयका के नाना और बॉलीवुड के एक समय के मशहूर गीतकार शैलेंद्र ने बनाया था। प्रियंका ने कहा कि इससे पहले भी शैलेंद्र जी के गाने 'बांबे से आया मेरा दोस्त' गाने के कुछ शब्द बदलकर 'इंडिया से आया मेरा दोस्त' कर दिया गया था और इस गाने को 'चांदनी चौक टू चाईना' फिल्म में यूज किया गया था लेकिन जब इस बारे में रमेश सिप्पी से बात की गयी तो उन्होंने इस मामले में कोई भी जवाब नही दिया।
प्रियंका इस बार किसी तरह की देरी नहीं करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने अभी से ही 'दबंग 2' के निर्माता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि फिल्म के संगीतकार साजिद वाजिद इस केस को बहुत ही हल्के में ले रहे हैं और उनका कहना है कि ये सब एक मजाक है। अब देखिये इस केस के बाद और क्या क्या विवाद फिल्म से जुड़ते हैं। वैसे भी सलमान खान की फिल्म बिना किसी विवाद रिलीज हो जाए, ऐसा कभी हुआ है भला।


Click it and Unblock the Notifications
