सलमान के फैन्स को भा गयी दबंग 2: ट्विटर रिव्यू
बॉलीवुड के इस समय के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रिलीज हो और वो हिट ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस समय देखा जाए तो इकलौते सलमान खान ही वो एक्टर हैं जिनके नाम से ही उनकी फिल्में हिट हो जाती हैं। इस साल की अभी तक की सबसे बड़ी हिट एक था टाईगर तो सलमान खान के नाम थी ही और अब दूसरी सबसे बड़ी हिट भी सलमान के ही नाम हो गयी और ये फिल्म है दबंग 2। हालांकि लोगों ने ये कहा कि फिल्म दबंग के तुलना में काफी फीकी है और इस बार सलमान का एक्शन काफी हद तक बैकस्टेज चला गया लेकिन सच तो ये है कि सलमान खान के फैन्स इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और फिल्म में सलमान को देखकर बेहद खुश भी।
सलमान खान के फैन्स ने ट्विटर पर फिल्म की बड़ाई थोक के भाव की है। उन्हें सिर्फ सलमान खान से मतलब था और सलमान तो फिल्म में हैं। फिल्म को वैसे क्रिटिक्स के मिले जुले रिव्यूज मिले हैं लेकिन सलमान के फैन्स की तरफ से उन्हें सिर्फ और सिर्फ पॉजिटिव रिव्यू ही मिले हैं। ज्ञात हो कि दबंग 2 इस शुक्रवार 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन फिल्म ने पूरे 25 करोड़ का बिजनेस किया। इस कलेक्शन से सलमान एक था टाईगर का रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाए लेकिन उन्होंने इस साल की अभी तक की सभी बाकी एक्टरों की हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
अब इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप की दो फिल्में सलमान खान के खाते में ही चली गयीं हैं 'एक था टाईगर' और दबंग 2। दबंग 2 के रिलीज होने से पहले रितिक रौशन की अग्निपथ फिल्म पहले ही दिन पूरे 23 करोड़ का बिजनेस करके दूसरे नंबर पर थी। लेकिन अब दबंग 2 ने अग्निपथ को तीसरे नंबर पर भेज दिया है। तो आइये देखते हैं सलमान के फैन्स ने दबंग 2 को लेकर और क्या क्या तारीफें की हैं।


Click it and Unblock the Notifications