Box Office- दर्शकों को लज़ीज लग रही है दावत-ए-इश्क
परिणिती चोपड़ा व आदित्य रॉय कपूर की दावत-ए-इश्क ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बनाते हुए करीब 4.25 करोड़ का बिनजेस किया। तो कुल मिलाकर दावत-ए-इश्क फिल्म ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर करीब 8 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अब रविवार को उम्मीद की जा रही है कि दावत-ए-इश्क का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा और बेहतर होगा।
चूंकि हंसी तो फंसी, इशकजादे जैसी फिल्मों से परिणिती चोपड़ा ने अपने फैंस की संख्या बेहद काफी ज्यादा बढ़ा ली है और लोगों को परिणिती की फिल्म से काफी उम्मीदें भी थीं तो इसलिए परिणिती के फैंस ने पहले ही दिन दावत-ए-इश्क को देखने के लिए टिकट की खिड़की पर भीड़ जमा की। फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई खूबसूरत से कुछ हद तक ज्यादा बिजनेस किया।
हालांकि खूबसूरत व दावत-ए-इश्क में से कोई भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने वाला कलेक्शन कर पाने में नाकामयाब रही लेकिन कहीं ना कहीं दावत-ए-इिश्क इस रेस में खूबसूरत से आगे बढ़ती नज़र आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











