किक के बाद दावत और सिंघम के इंतजार में फैंस- Trailer Launch dates
इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से कुछ के तो ट्रेलर और फर्स्ट लुक लोगों के सामने आ चुके हैं। लेकिन अभी भी कुछ फिल्मों की झलक देखने को फैंस परेशान हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म किक का तो ट्रेलर रिलीज हो गया और लोगों ने दिल खोलकर किक के ट्रेलर को पसंद किया, शेयर किया और यू ट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड ही किक के नाम कर दिया। सलमान खान ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी अपने फैंस की एक्साइटमेंट का फायदा उठाने में। उन्होंने भी तरह तरह के क्विज वगैरह रखकर लोगों को उसमें पार्टिसिपेट कराया और किक की शुरआत ही धमाकेदार कर दी।
किक के अलावा अभी कुछ और फिल्मों की झलक को लोग बेताब हैं, इनमें एक तो रोहित शेट्टी की सिंघम रिटर्न्स जिसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है और जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। रोहित शेट्टी की सिंघम ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल दिखाया था। इस बार सिंघम में एक बार फिर से अजय देवगन और करीना कपूर की हिट जोड़ी रिपीट हो रही है इसलिए लोग और भी ज्यादा उत्साहित हैं। इसके अलावा रितिक रौशन और कैटरीना कैफ की फिल्म बैंग बैंग के ट्रेलर लॉंच का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
तो आइये आपकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों के ट्रेलर लॉंच की डेट्स आपको बताते हैं-


Click it and Unblock the Notifications