जानिए क्यों बढ़ाई गयी दावत-ए-इश्क की रिलीज डेट?
मेरी कॉम की वजह से पोस्टपोन हुई परिणिती की दावत-ए-इश्क
पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा की मेरी कॉम और परिणिती चोपड़ा की दावत-ए-इश्क के एक साथ 5 सितंबर को रिलीज होने को लेकर काफी सुर्खियां बन रही थीं। हालांकि प्रियंका ने हर ईवेंट में ये सवाल पूछे जाने पर कि एक ही दिन दोनों बहनों की फिल्में रिलीज हो रही हैं, कहा कि वो काफी खुश हैं और चाहती हैं कि परिणिती की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करे। लेकिन हाल ही में खबर आई कि परिणिती चोपडा़ की फिल्म दावत-ए-इश्क की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गयी है।
इसके पीछे वजहें तो कई बताई जा रही हैं लेकिन बॉलीवुड में चल रही गॉसिप के अनुसार दावत-ए-इश्क की रिलीज डेट को बदलने के पीछे मुख्य वजह ये है कि प्रियंका चोपड़़ा की मेरी कॉम के आगे दावत-ए-इश्क को की पूछ ही नहीं रहा।
प्रियंका और परिणिती खुश थे कि एक ही दिन दोनों की फिल्में रिलीज होंगी
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपडा़ की फिल्म मेरी कॉम को काफी अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर आम जनता तक मेरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के किरदार, उनकी मेहनत को लेकर काफी उत्साहित हैं और सभी प्रियंका की तारीफ किये जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मेरी कॉम के साथ ही रिलीज होने वाली परिणिती चोपडा़ की फिल्म दावत-ए-इश्क को लेकर कुछ खास चर्चा नहीं हो रही है। लोग का रिस्पॉंस भी फिल्म को लेकर काफी ठंडा है।


Click it and Unblock the Notifications
