मोहब्बत की मिसाल ताज महल में सजी 'दावत-ए-इश्क' की महफिल
19 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है परिणिति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'दावत-ए-इश्क'। जिसका जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। इसी प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म के हीरो-हिरोईन यानी कि आदित्य रॉय कपूर और परिणिति चोपड़ा दोनों मोहब्बत की नायाब मिसाल ताजमहल पहुंचे और वहां पर दोनों ने 'दावत-ए-इश्क' की शानदार महफिल सजायी।
फिल्म के संगीतकार साजिद-वाजिद ने ताजमहल में फिल्म 'दावत-ए-इश्क' की कव्वाली गाकर लोगों का दिल जीत लिया। मालूम हो कि फिल्म का निर्देशन हबीब फैजल और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी।
फिल्म का प्रमोशन थोड़े अलग अंदाज में किया जा रहा है। फिल्म की टीम इन दिनों 'दावत-ए-इश्क' के प्रचार के लिए एक 'फूड टूर' पर है। आदित्य-परिणति ने बाइक से स मुंबई से चंडीगढ़ तक तक का सफर किया और इस दौरान रास्ते में रुक-रुक विभिन्न पकवानों का जायका भी लिया। फिल्म के निर्माताओं को इस दौरे की योजना बनाने में दो महीने से ज्यादा वक्त लगा और उन्होंने खाने-पीने की असाधारण जगहों का दौरा करने का निर्णय लिया।
फिल्म के गानों ने लोगों का दिल जीत लिया है देखते हैं फिल्म लोगों का दिल जीत पाती है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












