'मैरिकॉम' के मुक्के से डरी परिणिति, 19 को करेंगी दावत
यानी कि मैडम पीसी की मैरिकॉम और परिणिति की "दावत-ए-इश्क़'एक ही दिन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब यशराज बैनर ने फैसला किया है कि वो भंसाली की फिल्म के आगे अपनी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे।
'मैरिकॉम' के मुक्के से डरी परिणिति, 19 को करेंगी दावत
और इस कारण अब "दावत-ए-इश्क़' 19 सितंबर को रिलीज होगी इसलिए "दावत-ए-इश्क़' अब फिल्म "खूबसूरत'के साथ रिलीज हो रही है। इसलिए अब टक्कर दो बहनों में नहीं बल्कि दो सहेलियों के बीच में होगी।
मालूम हो कि दावत-ए-इश्क़ में आदित्य रॉय कपूर और परिणिति चोपड़ा है तो वहीं फिल्म "खूबसूरत'में सोनम कपूर को प्रवाद खान काम कर रहे हैं।
जबकि मैरिकॉम संजय लीला भंसाली निर्मित फिल्म है, ओमांग कुमार निर्देशित है जो कि बॉक्सर मैरिकॉम की जीवन लीला पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर ने अभी से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं देखते हैं यह उम्मीदें पूरी होती है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












