खाने से ज्यादा प्यार का जश्न है 'दावत ए इश्क'
एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणिति चोपड़ा चर्चा में हैं अपनी फिल्म 'दावत ए इश्क' को लेकर। फिल्म में वह पहली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ रही है। हैदराबाद की फिजाओं में बनी इस फिल्म में प्यार और खाने की बात है जिसके कारण ही फिल्म का नाम है 'दावत ए इश्क'।
खाने से ज्यादा प्यार का जश्न है 'दावत ए इश्क'
इस बारे में बात करते हुए परिणिति चोपड़ा ने कहा कि यह फिल्म प्यार और खाने के जश्न के बारे में है। "हालांकि, खाना 'दावत-ए-इश्क' में एक अहम भूमिका निभा रहा है, लेकिन कुल मिलाकर यह एक प्रेम कहानी है।"
Must Click: 'दावत ए इश्क' की तस्वीरें
फिल्म के गाने ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म को 5 सितंबर को ही रिलीज होना था लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मैरिकॉम' के रिलीज होने की वजह से दावत ए इश्क रिलीज डेट 19 सितंबर कर दी गई। फिल्म के निर्देशक हबीब फैजल हैं।
खाना 'दावत-ए-इश्क' में एक अहम भूमिका निभा रहा है
फिल्म का गाना 'मेरी मन्नत तू' और 'दावत ए इश्क' इन दिनों युवाओं की जुबान पर है। यशराज की इस फिल्म से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं देखते हैं कि यह उम्मीदें पूरी होती है या नहीं।
आईये स्लाइडों के जरिये जानते हैं कि इस फिल्म के बारे में परिणिति ने और क्या-क्या कहा?


Click it and Unblock the Notifications











