डी-डे को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

अर्जुन रामपाल, इरफान खान, ऋषि कपूर, हुमा कुरैशी जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म डी डे को हाल ही में सेंसर बोर्ड की तरफ से यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। डी डे फिल्म एक रॉ एजेंट पर आधारित फिल्म है। हालांकि इससे पहले भी रॉ एजेंट पर कुछ फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन डी डे इन सभी से ज्यदा खास है क्योंकि इरफान खान और अर्जुन रामपाल के साथ ऋषि कपूर जैसे बेहतरीन एक्टरों ने इस फिल्म में काम किया है और साथ ही एक रॉ एजेंट की जिंदगी को परदे पर उतारने के लिए उन्होंने खुद रॉ एजेंट्स से मिलकर उनकी जींदगी को करीब से महसूस भी किया है। अर्जुन रामपाल और इरफान खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान ये बात बताई की वाकई रॉ एजेंट्स की जिंदगी कितनी मश्किलों भरी होती है। वो कभी भी अपनी पहचान किसी को नहीं बता सकते।

इरफान खान ने डीडे में एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया है और अपने किरदार मे जान डालने के लिए वो खुद रॉ एजेंट्स से मिले भी ताकि उनकी जिंदगी को बेहतर तरीके से परदे पर उतार सकें। डी डे फिल्म में अर्जुन रामपाल ने एक पुलिस ऑफीसर का किरदार निभाया है अर्जुन रामपाल की पत्नी का किरदार निभाया है हुमा कुरैशी ने अर्जुन रामपाल के अधिकतर सीन्स श्रुति हासन के साथ ही शूट हुए हैं। श्रुति हासन ने एक वैश्या का किरदार निभाया है। अर्जुन रामपाल और श्रूति हासन के बीच कुछ इंटिमेट सीन्स भी शूट किये गये हैं।

D-Day movie gets u/a certificate

अर्जुन रामपाल से जब वनइंडिया ने इंटरव्यू के दौरान पूछा कि क्या अब आप इंटिमेट सीन्स के आदी हो गये हैं और किसी तरह की कोई मश्किल नहीं होती इसपर अर्जुन ने कहा कि ये सब सीन्स काफी टेक्निकल होते हैं। निर्देशक चिल्लाता है कि जल्दी करो यार देर हो रही है तो कुछ भी फीलिंग्स के साथ नहीं होता। फिल्हाल डी डे फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X