सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' के सेट को ताउते तूफान से पहुंचा भारी नुकसान
बीते दिन ताउते तूफान से मुंबई शहर को भारी नुकसान पहुंचा है। फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही। खबर है कि कई फिल्मों के सेट को इस तूफान से नुकसान पहुंचा है। लॉकडाउन से पहले फरवरी- मार्च में शूटिंग के लिए कई फिल्मों के सेट्स बनाए गए थे, लेकिन फिर अप्रैल से शूटिंग रोक दी गई थी।
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 के काफी बड़े सेट को भी इस तूफान से भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे हाल ही में लॉकडाउन से पहले बनाया गया था और लॉकडाउन खुलते ही इसकी शूटिंग शुरु होनी थी।

बताया जा रहा है कि गोरेगांव में इसका सेट बनाया गया था जो तूफान में उड़ गया। हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई है मगर सेट को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट बचा लिया है। उन्होंने पिछले ही साल मानसून से पहले अपने सेट को कवर कर लिया था।


Click it and Unblock the Notifications