चेन्नई में भारी तबाही के बीच बुरे फंसे आमिर खान, फिर इस तरह से बचाई गई जान, फैंस हुए परेशान!

Aamir khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, एक्टर चेन्नई के मिचौंग तूफान में बुरी तरह से फंस गए हैं। जिसके 24 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने उनको बचा लिया है। सोशल मीडिया पर आमिर खान की तस्वीरें वायरल होते हैं फैंस ने चिंता जाहिर की हैं और उनकी सुरक्षा के लिए दुआ मांग रहे हैं।
चेन्नई के तूफान नें बुरे फंसे आमिर खान-
दरअसल बात ऐसी है कि, बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन मिगजॉम जल्द आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट से टकराने वाला है। इसी बीच चेन्नई में बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है और बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, जिसके चलते 2 लोगों की मौत हो गई है।
अब खबर सामने आई है कि, इसी भारी तुफान नें बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान निर्माता विष्णु विशाल के साथ चेन्नई में बाढ़ के बीच बुरी तरीके से फंसे गए हैं। एक्टर को फिर 24 घंटे के बाद रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है।
अब चेन्नई में बाढ़ से आमिर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह विष्णु और बचाव दल के कर्मचारियों के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं और एक्टर की सुरक्षा के लिए दुआ मांग रहे हैं।
इस बाढ़ और तूफान पर विष्णु विशाल का ट्वीट-
सोशल मीडिया पर विष्णु विशाल ने तस्वीरें शेयर करके दी हैं। विष्णु विशाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुलासा किया है कि उन्हें बचा लिया गया है। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की है, जिसमें आमिर खान नाव बैठे नजर आ रहे है।
इस जानकारी के बाद सोशल मीडिया पर यूर्जस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और सरकार से सभी की सुरक्षा के लिए निवेदन कर रहे हैं। आपको बदा दे,साउथ एक्टर्स सूर्या और कार्ति ने चेन्नई में राहत कार्यों और लोगों की मदद के अपना हाथ आगे बढ़ाया है।


Click it and Unblock the Notifications
