IFFI 2010 का भव्य समापन
गोवा में आयोजित IFFI 2010 भारतीय-बांग्लादेशी फिल्म 'मोनेर मानुष' ने प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक एवॉर्ड जीता है। गुरुवार को इस फिल्म को भारत के 41वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की बेस्ट फिल्म घोषित किया गया है। गोल्डन एवॉर्ड की पुरस्कार राशि 40 लाख रुपये हैं। यह पुरस्कार राशि फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को दी जाती है। समारोह के समापन अवसर पर फिल्म के निर्देशक गौतम घोष के 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
समलैंगिकता पर आधारित कौशिक गांगुली की फिल्म 'जस्ट एनादर लव स्टोरी' को स्सेशल जूरी एवॉर्ड सिल्वर पीकॉक से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार पर 15 लाख की धनराशि प्रदान की गई। न्यूजीलैंड की फिल्म ब्वॉय ने भी एस पुर्सार को शेयर किया। टर्की की फिल्म 'द क्रॉसिंग' को दूसरी बेस्ट फिल्म घोषित किया गया।
डेनमार्क की फिल्ममेकर सुजेन बायर को उनकी फिल्म 'इन ए बेटर वर्ल्ड' के लिए बेस्ट निर्देशक का एवॉर्ड दिया गया। तुर्किश अभिनेता गुवान को द क्रॉसिंग में निभाई गई भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर के एवॉर्ड स्वरूप 10 लाख रुपये दिए गए जबकि पोलैंड की अभिनेत्री मैग्डेलना को 'लिटिल रोज' फिल्म में निभाई गयी भूमिका के लिए बेस्ट अभिनेत्री का एवॉर्ड दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











