आईएफएफआई-2009 का समापन

आर्ट्स एकेडमी मे आयोजित शानदार समारोह में महोत्सव का समापन हुआ। इसी दौरान पुरुस्कारों की भी घोषणा हुई। समारोह के मुख्य अतिथि मुम्मुटी थे। मुम्मुटी मलयालम सिनेमा में विशेष पहचान रखते हैं।
दक्षिण कोरिया की महिला निर्देशक ओउनी लोकोमे को उनकी फिल्म ए ब्रैंड न्यू लाइफ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार रजत मयूर, एक प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह का विशेष ज्यूरी पुरस्कार जॉर्जिया एवं कजाकस्तान की फिल्म द अदर बैंक के लिए निर्देशक जॉर्ज ओवाशिवली को प्रदान किया गया। इसके तहत उन्हें रजत मयूर, प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
आईएफएफएफआई गोवा ताइवान फिल्म पुरुस्कार फिल्म समारोह बॉलीवुड सिनेमा bollywood cinema film award film festival goa iffi taiwan


Click it and Unblock the Notifications