ड्रग केसः आर्यन खान को नहीं मिली राहत, 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में भेजा गया

क्रूज ड्रग केस में शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है। मुंबई की अदालत ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा की NCB को कस्टडी को बढ़ा दिया है। जी हां, इसका मतलब साफ हो गया है कि अब आर्यन खान को हिरासत में रहना होगा और पूछताछ जारी रहेगी।

मुंबई अदालत ने ड्रग्स मामले में आर्यन खान व अन्य आरोपियों की 11 अक्टूबर तक हिरासत को बढ़ा दिया है। बता दें कोर्ट में कई घंटे तक इस मामले में सुनवाई हुई जहां आर्यन खान से मिलने मां गौरी खान भी पहुंची थी। हालांकि गौरी और शाहरुख खान के बेटे को कोर्ट से राहत नहीं मिली है।

Aryan Khan

NCB ने ड्रग मामले की जांच करने के लिए अदालत से कई दिन की हिरासत की मांग की थी। एनसीबी ने इस कोर्ट की सुनवाई में अपने तमाम सबूतों को इकट्ठा करने और जांच को निष्पक्ष तरीके से करने के लिए कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी। जांच एजेंसी ने कोर्ट में आर्यन खान की चैट्स, कुछ तस्वीरों समेत कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहीं आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि आर्यन खान को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। उन्होंने न तो ड्रग का सेवन किया है न ही उनके पास से अधिकारियों को ड्रग बरामद हुआ है।

आर्यन चाहे तो पूरा शिप खरीद सकते हैं!!

आर्यन चाहे तो पूरा शिप खरीद सकते हैं!!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट में हुई लंबी बहस में एनसीबी का कहना है कि उन्हें आर्यन खान की कस्टडी की जरूरत इसलिए है, ताकि वह पता लगा सके कि क्रूज शिप पर आखिर आर्यन खान क्या क रहे थे और वह क्यों पार्टी में पहुंचे थे। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी के सवाल पर जोरदार जवाब देते हुए सतीश मानशिंदे ने कहा कि आर्यन खान को ड्रग बेचने की जरूरत नहीं है वह चाहे तो पूरा शिप खरीद सकते हैं।

 चैट्स पर बवाल

चैट्स पर बवाल

आर्यन खान के फोन में कई गंभीर चैट्स मिलने का एनसीबी ने कोर्ट में दावा किया है। कोर्ट ने बताया कि कुछ चैट्स जुलाई तो कुछ पुरानी है जिसमें ड्रग्स को लेकर बातचीत, पैसों की ट्रांजिक्शन व अन्य डिटेल्स भी शामिल है।

इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग के संकेत

इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग के संकेत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के बेटे आर्यन के फोन से जांच एजेंसी को हैरान करने वाली तस्वीरें, लिंक व आपत्तिजनक फोटो मिली हैं जिसके बाद उन्हें अंदेशा है कि स्टारकिड कथिततौर पर इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग में संलिप्त पाए जा सकते हैं।

 क्या घटने लगी है शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू

क्या घटने लगी है शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू

देश के जाने माने वकील सतीश मानशिंदे इस केस को लड़ रहे हैं। गौरी खान और शाहरुख खान की लगातार चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू घटने को लेकर भी खबरें आने लगी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X