'हम संदेश देने के लिए फ़िल्म नहीं बनाते'

'हम संदेश देने के लिए फ़िल्म नहीं बनाते'

इमरान हाशमी की आने वाली फ़िल्म है 'क्रुक'

अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि वो लोगों का मनोरंजन करने में यक़ीन रखते हैं, और फ़िल्मों के ज़रिए संदेश देने का उनका कोई इरादा नहीं होता.

'मर्डर', 'गैंगस्टर' और 'जन्नत' जैसी कामयाब फ़िल्में दे चुके अभिनेता इमरान हाशमी की अगली फ़िल्म है 'क्रुक', जो आठ अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है.

फ़िल्म के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए इमरान ने बताया "ये पूरी तरह से एक कमर्शियल फ़िल्म है. इसमें हास्य भी है और हर तरह का मनोरंजन भी."

इमरान की ज़्यादातर फ़िल्मों में उनका किरदार नकारात्मक छवि वाला होता है, इस पर वो कहते हैं "लोग आजकल इस तरह के किरदारों को स्वीकार करने लगे हैं, इसलिए हम ऐसी फ़िल्में बनाते हैं. फ़िल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में खलनायक आख़िर में बच जाता है. ऐसी फ़िल्म आज से तीन साल पहले बनती तो फ्लॉप हो जाती."

फ़िल्म 'क्रुक' में हीरोइन की भूमिका में हैं नेहा शर्मा. यह उनकी पहली हिंदी फ़िल्म है.

अपने किरदार के बारे में नेहा ने बताया कि "मैं ऑस्ट्रेलिया में पली बढ़ी एक लड़की का किरदार निभा रही हूं, जो भारत से ऑस्ट्रेलिया आए छात्रों की मदद करती है. ये बेहद चुनौतीपूर्ण रोल था, और मुझे अपनी पहली ही फ़िल्म से बहुत कुछ सीखने को मिला."

इस फ़िल्म के निर्देशक हैं मोहित सूरी जो 'ज़हर', 'कलयुग' और 'वो लम्हे' जैसी फ़िल्में बना चुके हैं. उनकी आने वाली फ़िल्म इमरान हाशमी की सुपरहिट फ़िल्म 'मर्डर' का सीक्वेल है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X