Critics Choice Awards 2023: 'आरआरआर' का धमाका, अब जीता बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड

एसएस राजामौली की धमाकेदार फिल्म आरआरआर हर तरफ अपना धमाका कर रही है और इस वक्त इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में फिल्म ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था और इसके बाद पूरे देश से बधाइयां मिली थीं। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक और खुशियों भरी खबर सामने आई है क्योंकि फिल्म निर्माता राजामौली की मैग्नम ओपस फिल्म आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता है।
जी हां, सोशल मीडिया पर एक बार फिर से फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है और लोग लगातार मुबारकबाद दे रहे हैं। 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स के हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ''RRRMovie के कलाकारों और क्रू को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड के लिए बधाई। #criticschoice अवार्ड के विजेता। #CriticsChoiceAwards"
इससे इतना तो तय है कि आरआरआर के मेकर्स और इसके सितारे काफी खुश हैँ। फिल्म ने जब गोल्डन ग्लोब में अपना धमाका किया था तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने उनको बधाई संदेश पहुंचाए थे।
एसएस राजामौली ने कहा था कि वो इसी तरह से लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश करते रहेंगे। इस फिल्म के लीड रोल में साउथ के सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर थे और इस वक्त दोनों की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा शानदार है।
हालांकि खबरें ये भी हैं कि फिल्म आने वाले समय में अपने दूसरे पार्ट के साथ धमाका करेगी और लोगों का दिल फिर से जीतेगी।


Click it and Unblock the Notifications











