लिव इन में रहकर पैदा किए 4 बच्चे तब जाकर GF को शादी के लिए किया प्रपोज, कभी बिपाशा को देखते ही की थी ये हरकत?

Cristiano Ronaldo

Cristiano Ronaldo Bollywood Connection: क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब अपनी 8 साल की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज से सगाई कर चुके हैं। 12 अगस्त को जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों के हाथ और उनकी बड़ी हीरे की अंगूठी नजर आ रही थी।

जॉर्जिना ने शेयर की फोटो

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'Sí, quiero' (यानि 'हां, मैं तैयार हूं')। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जॉर्जिना ने जो अंगूठी पहनी है उसके हीरे काफी दुर्लभ है और उसकी कीमत 3 मिलियन डॉलर के करीब हो सकती है। वहीं, फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या 40 साल के रोनाल्डो पहले कभी शादीशुदा थे। तो आइए जानते हैं सच्चाई।

कैसे हुई मुलाकात

आपकी जानकारी के लिए बता दें क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कभी शादी नहीं की है। हालांकि, उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ जरूर चुका है। दरअसल, यह पहली बार है जब उन्होंने ऑफिशियली सगाई की है। रोनाल्डो की मुलाकात जॉर्जिना से 2016 में मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी। जॉर्जिना अर्जेंटीना-स्पेन की मॉडल और बिजनेसवुमन हैं।

रोनाल्डो के बच्चे

रोनाल्डो और जॉर्जिना के चार बच्चे हैं - जुड़वां ईवा मारिया और माटेओ (2017 में सरोगेसी के जरिए जन्म), बेटी आलाना मार्टिना (नवंबर 2017 में जन्म) और बेटी बेला एस्मेराल्डा (अप्रैल 2022 में जन्म)। 2022 में, बेला के जुड़वां भाई एंजेल का जन्म के दौरान निधन हो गया था। रोनाल्डो के सबसे बड़े बेटे, क्रिस्टियानो जूनियर, का जन्म उनकी पिछली गर्लफ्रेंड से हुआ है, जिसके साथ वो रिलेशनशिप में थे। हालांकि, रोनाल्डो और उनके परिवार ने कभी भी उनके बेटे की मां की पहचान को पब्लिक नहीं किया।

2010 में रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि मां गुमनाम रहना चाहती हैं। क्रिस्टियानो जूनियर, जॉर्जिना को मां की तरह मानते हैं, लेकिन वह उनकी जैविक मां नहीं हैं।

आपको बता दें, जॉर्जिना से पहले रोनाल्डो के कुछ हाई-प्रोफाइल रिश्ते भी रहे हैं-

इरिना शायक

2009 में सुपरमॉडल इरिना शायक और रोनाल्डो की मुलाकात आर्मानी एक्सचेंज के फोटोशूट में हुई थी। 2011 में खबरें आईं कि रोनाल्डो ने उन्हें वेलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 2015 में ब्रेकअप के बाद, इरिना ने एक्टर ब्रैडली कूपर को डेट किया।

नेरेडा गालार्डो

2008 में, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते समय, रोनाल्डो ने स्पेनिश मॉडल नेरेडा गालार्डो को डेट किया। दोनों की मुलाकात मल्लोर्का में एक नाइटक्लब में हुई थी। इस दौरान उन्होंने सार्डिनिया और रोम में लक्ज़री ट्रिप्स कीं, लेकिन कुछ महीनों बाद रिश्ता खत्म हो गया।

इसके अलावा, रोनाल्डो का नाम कई अन्य सेलिब्रिटीज के साथ जोड़ा गया, जिनमें किम कार्दशियन, पेरिस हिल्टन, जेम्मा एटकिन्सन, जोर्डाना जार्डेल, सोराया चावेस और यहां तक कि पॉप स्टार दुआ लिपा भी शामिल हैं।

बॉलीवुड कनेक्शन

2007 में, लिस्बन में एक इवेंट के दौरान रोनाल्डो और बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों किस करते नजर आ रहे थे। बाद में बिपाशा ने एक इंटरव्यू में कहा कि रोनाल्डो से मिलना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा- 'इवेंट के बाद हम क्लबिंग करने गए और वह शानदार एक्सपीरिएंस था। वह बहुत क्यूट हैं और जब उन्होंने मुझे क्यूट कहा, तो अजीब सा लगा। अब हम दोस्त हैं और उन्होंने वादा किया है कि मुझे उनके सभी मैचों में बुलाया जाएगा।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तस्वीर देखकर उनके उस समय के बॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम नाराज हो गए थे और ब्रेकअप तक की नौबत आ गई थी। हालांकि, बाद में दोनों ने सुलह कर ली, लेकिन आठ साल बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिपाशा और रोनाल्डो ने कभी डेटिंग की बात स्वीकार नहीं की।

More from Filmibeat

Read more about: cristiano ronaldo
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X