काम न मिलने पर क्राइम पेट्रोल की एक्ट्रेस ने लगाई फांसी, लिखा- "सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना"

मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबर सामने आ रही है। इसी दिशा में क्राइम पेट्रोल से मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने लॉकडाउन में फांसी लगाकर जान दे दी है। एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता की सुसाइड ने टीवी जगत को चौंका दिया है। इस आत्महत्या से पहले प्रेक्षा मेहता ने व्हाट्सएप स्टेट्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस कदर परेशान थीं।

Recommended Video

Preksha Mehta : Karan Kundra, Arjun Bijlani & others react on this shocking news | FilmiBeat

प्रेक्षा मेहता ने सुसाइड से पहले व्हटसएप पर स्टेट्स लगाया था कि सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना। एक्ट्रेस के माता पिता का कहना है कि प्रेक्षा को काम नहीं मिल रहा था और इसके चलते वह डिप्रेशन में आ गई। यही कारण रहे हैं कि एक्ट्रेस ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

preksha mehta

क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड में नजर आ चुकी प्रेक्षा मेहता लॉकडाउन के चलते अपने घर वापस लौट आई थीं। वह परिवार के साथ इंदौर में रह रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के पिता ने बताया कि मुंबई में कोरोना का प्रकोप फैलता जा रहा था। इसके चलते एक्ट्रेस इस तनाव में थीं कि लंबे समय तक उन्हें काम नहीं मिलेगा। परिवार का कहना है कि एक्ट्रेस डिप्रेशन में आ चुकी थीं।

परिवार के सदस्यों ने तो साफ किया है कि प्रेक्षा मेहता काम न मिलकर के चलते हताश और निराश थी। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रेक्षा मेहता टीवी सीरियल के अलावा थिएटर के लिए भी काम करती आई हैं। वह कई मशहूर प्ले में काम कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि वह अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें हाल में ही क्राइम पेट्रोल के शफीक अंसारी का भी निधन हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X