इरफान खान-ऋषि कपूर के बाद इस मशहूर अभिनेता का निधन, कैंसर ने ली जान
हाल में ही मनोरंजन जगत से दो दिग्गज इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे अभिनेताओं का निधन हो गया। अब टीवी जगत के मशहूर अभिनेता शफीक अंसारी का इंतकाल हो गया है। क्राइम पेट्रोल जैसे शो में वह लंबे समय तक जुड़े रहे। उनका देहांत कल शाम 6 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कैंसर के चलते शफीक अंसारी का निधन हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शफीक अंसारी थोरेसिक कैंसर बीमार से जूझ रहे थे। इसके अलावा पिछले 6 महीने पहले लंग्स में इंफेक्शन हो गया। इसके चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती थी। लेकिन कल अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी पत्नी गौहर खान हैं। कोरोना व लॉकडाउन के चलते शफीक की अंतिम यात्रा में केवल परिवार को ही शामिल होने की अनुमति मिली।

बता दें इरफान खान पिछले दो साल से कैंसर जैसी बीमारी और फिर कॉलन इंफेक्शन से जूझ रहे थे। कोकिलाबेन अस्तपाल 29 अप्रैल को इरफान खान ने अंतिम सांसे ली। लॉकडाउन के चलते अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हुए। इसके बाद उनकी पत्नी सुतापा ने उनके प्रशंसकों के साथ एक लेटर भी साझा किया।
वहीं इरफान खान के बाद बॉलीवुड को ऋषि कपूर जैसे दिग्गज अभिनेता का झटका लगा। 30 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में ऋषि कपूर का निधन हुआ। नीतू कपूर के साथ तमाम बॉलीवुड सितारो ने सांत्वना दी।


Click it and Unblock the Notifications











