तो ये क्रिकेट के सितारे फिल्मी पिच पर हुए नाकाम
भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत, क्रिकेट में सफलता हासिल नहीं करने के बाद फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत का नाता विवादों से रहा है। श्रीसंत मैच फिक्सिंग में पकडे़ गए थे। इसके काफी दिनों बाद वह छोटे पर्दे के डांस शो 'झलक दिखला जा सीजन-7' में दिखाई दिए। सूत्रों के अनुसार जल्द ही वह बाॅलीवुड की फिल्मों में भी दिखाई देंगे। इतना ही नहीं मलयालम फिल्मों में भी उनकी एंट्री होगी। श्रीसंत के अलावा बहुत सारे भारतीय क्रिकेटरों ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है।
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने इस फील्ड में भी चौके-छक्के मारे हैं। सुनील ने मराठी फिल्म 'सल्वी प्रेमाची' में काम किया था। फिल्म को ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिल सकी। इसके बाद फिल्म हिन्दी मूवी मालामाल में फ्लाॅप होने के बाद उन्होंने गायकी में हाथ आजमाया। मराठी फिल्म में उन्होंने प्लेबैग सिगिंग की थी।
मगर अफसोस गावस्कर फिल्म जगत में सफल नहीं हो पाए और वापस अपनी पिच पर आ गए। इतना ही नहीं विनोद कांबली, सलिल अंकोला, अजय जडेजा आदि बहुत सारे क्रिकेट के सितारे बाॅलीवुड की स्क्रीम पर चमके, मगर अपनी चमक को बिखरने में नाकामयाब साबित हुए। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं क्रिकेट स्टार्स को जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर भी चौके-छक्के मारे......


Click it and Unblock the Notifications











