नेपोटिज्म, उत्पीड़न फिर बैन - सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर इस क्रिकेटर का दर्दनाक पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ मनोरंजन जगत में ही नहीं बल्कि खेल जगत में भी काफी लोकप्रिय थे। उनकी फिल्म एमएस धोनी के जरिए भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल प्लेयर भी उनकी प्रतिभा से रूबरू हुए। लेकिन सुशांत का यूं चले जाना सभी क्षेत्र में गम छोड़ गया है। अब तक इस सुसाइड की असल सच्चाई तो सामने नहीं आई है लेकिन आए दिन सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म, गुटबाजी, मूवी माफिया के खिलाफ आवाज तेज हो गई है।
एक बार फिर ऐसा ही हुआ जब भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर इमोशनल पोस्ट शेयर किया। ये महज सुशांत की तस्वीर नहीं थी, बल्कि फिर से वही सवाल खड़े किए जो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी के जुबां पर हैं। सुशांत की मौत से चहल को भी झटका लगा है। वह भी अभी तक इस सुसाइड पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। साफ साफ तो नहीं लेकिन चहल ने भी सुशांत को मौत पर सवाल खड़े किए हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications