'वो मेरे पीछे-पीछे आ गई...,' एक्स GF दीपिका पादुकोण के बारे में युवराज सिंह का खुलासा? बोले- उसने मेरे जूते...

Yuvraj Singh Dated Bollywood Actress: बॉलीवुड इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत का बहुत ही पुराना रिश्ता है। काफी सारी अभिनेत्रियां तो ऐसी है जिन्होंने क्रिकेटर्स को डेट किया। कुछ नहीं तो शादी भी की और इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ही आ जाता है। लेकिन अब हाल ही में 2011 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके युवराज सिंह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का जिक्र का ट्रोल हो गए हैं।
दरअसल क्रिकेटर युवराज सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है और उन्होंने कहा कि "मैं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहा था। मैं उनका नाम तो नहीं लूंगा लेकिन तब उनका काफी नाम था और बहुत अनुभवी भी थी। उनकी एडिलेड में शूटिंग भी चल रही थी और मैंने उनसे कहा कि कुछ वक्त के लिए मुलाकात बंद कर देते हैं क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हूं। मुझे वहां पर फोकस करना है, लेकिन वह मेरा पीछा करते-करते बस के जरिए कैनबेरा में आ गई।"
क्रिकेटर ने बताया कि वह पहले दो टेस्ट मैच में रन नहीं बना पाए थे और पहले दो टेस्ट की चार पारियों में उन्होंने सिर्फ 17 रन बनाए थे। लेकिन जब यह एक्ट्रेस उनके पीछे-पीछे पहुंची तो क्रिकेटर ने उनसे कहा कि तुम यहां पर क्या कर रही हो तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि मैं तुम्हारे साथ में वक्त बिताना चाहती हूं।
युवराज सिंह ने आगे बताया कि मैंने रात में उनसे बात की और कहा कि हम दोनों को अपने-अपने करियर पर फोकस करना चाहिए। मैं ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हूं और तुमको पता है कि इसका क्या मतलब है। हम कैनबेरा से एडिलेड के लिए निकल रहे थे और उन्होंने मेरा सूटकेस पैक किया था।
क्रिकेटर ने बताया कि उनको अगली सुबह जूते नहीं मिल रहे थे और उनका 10 मिनट में टीम की बस में जाना था। तब उन्होंने एक्ट्रेस से सवाल किया कि उनके जूते कहां है तो सामने से उनका जवाब मिला कि वह तो पैक हो गए। तब एक्ट्रेस ने उनको अपने जूते पहनने की सलाह दी जो कि गुलाबी रंग के थे।
युवराज ने बताया कि मुझे गुलाबी जूते पहने पड़े और मैं शर्मिंदगी से बचने के लिए कैरी बैग से जूते को छुपाते हुए जा रहा था। लेकिन बस में चढ़ते हुए मेरे साथ ही खिलाड़ियों ने मेरे जूते देख लिया ताली बजाना शुरू कर दिया। मैंने तब तक उन जूते को पहना जब तक मैंने अपनी नई चप्पल नहीं खरीद ली।
लेकिन अब काफी सारे लोगों का यही कहना है कि युवराज सिंह बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बात कर रहे हैं। उन्होंने 2007 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। लेकिन तब क्रिकेटर किम शर्मा को डेट कर रहे थे। जिनको मोहब्बतें फिल्म में अभिनय के लिए पहचाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











