गोल्ड का पहला रिव्यू- अक्षय कुमार की शानदार एक्टिंग और प्रोत्साहित करने वाली कहानी
Recommended Video

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को देशभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म स्पोर्ट्स पर आधारित है, लिहाजा खिलाड़ियों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग कराई गई थी। कई क्रिकेटरों ने फिल्म देखी और दिल खोलकर तारीफ की। दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि गोल्ड वास्तव में प्रोत्साहित करने वाली फिल्म है।
जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते'- जबरदस्त ओपनिंग देगी ये एक्शन फिल्म
सहवाग ने पोस्ट लिखा- फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए धन्यवाद अक्षय कुमार.. #SoldForGold.. शानदार दमदार परफॉर्मेंस और वास्तव में प्रोत्साहित करने वाली फिल्म.. उम्मीद है कि फिल्म अच्छा करेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोत्साहित करेगी..

वहीं, क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी फिल्म देखने के बाद लिखा- अक्षय ने गोल्ड के जरिए गोल्ड हासिल कर लिया है। क्या शानदार एक्टिंग की है मिस्टर खिलाड़ी। आपने इतिहास के साथ न्याय किया है। मुझे फिल्म बहुत पसंद आई।
कोई शक नहीं कि गोल्ड का क्रेज अब सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है और फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो बुक भी कर लिया है। अक्षय कुमार की यह फिल्म 15 अगस्त को शानदार ओपनिंग देने वाली है।
बहरहाल, यहां जानें क्यों सुपरहिट होगी अक्षय कुमार की गोल्ड-


Click it and Unblock the Notifications