एक बार फिर प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, तस्वीरें हुईं वायरल

Virat Kohli Anushka Sharma Meet Premanand Ji Maharaj: कुछ दिन पहले विराट कोहली एक बार फिर से चर्चा में आए थे क्योंकि उन्होंने एक जर्मन व्लॉगर की पोस्ट पर लाइक कर दिया था। लेकिन हाल ही में दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ में एक बार फिर से वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी की शरण में देखा गया है।

Virat Kohli Anushka Sharma Meet Premanand Ji Maharaj

कपल सोमवार के दिन प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा के लिए कुंज में राधा नाम की भक्ति में डूबे हुए नजर आए। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया और सत्संग में भी हिस्सा लिया।

इस दौरान अनुष्का और विराट का बहुत ही सादगी बड़ा अंदाज देखने के लिए मिला। अनुष्का शर्मा ने जहां पर ऑफ व्हाइट सूट और माथे पर तिलक लगाया हुआ था तो वहीं विराट कोहली ने गले में तुलसी की माला धारण की हुई थी। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह कपल बीते कई सालों से प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए लगातार आ रहा है। इससे पहले भी दोनों 17 फरवरी को प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

साल 2025 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने तीन बार वृंदावन में प्रेम जी महाराज के दर्शन किए। इसके अलावा बेटे अकाय के जन्म के बाद भी कपल दोनों बच्चों को आश्रम लेकर आए थे। वामिका विराट की गोद में नजर आई थी और बेटा अकाय मां अनुष्का शर्मा की गोद में नजर आया था। इस दौरान अनुष्का ने प्रेमानंद जी महाराज से कई सवाल भी पूछे थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आईपीएल 2026 में आरसीबी का आखिरी मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घरेलू मैदान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था। जहां पर विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 13 गेंद में ही 19 रन बना दिए थे। लेकिन अब आने वाले शुक्रवार को इसी मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले ही विराट कोहली भक्ति में डूबे हुए नजर आए हैं।

Read more about: virat kohli Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X