आईपीएल..क्रिकेट..से हटकर साथ- साथ नजर आए ये 'Love Birds'
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बैंगलोर में साथ नजर आए।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे क्यूट कपल में से एक हैं जो हमेशा कुछ भी स्पेशल हो साथ नजर आते हैं और दुनिया से अपने रिश्ते के बारे ना कुछ बताते हैं और ना ही छिपाते हैं। चाहे युवराज सिंह की शादी हो या फिर मनीष मल्होत्रा का बर्थडे बैश दोनों कई बार पब्लिक अपीयरेंस दे चुके हैं।
[POSTER: सलमान खान की नई 'बजरंगी' फिल्म.. फैंस के लिए खास सरप्राइज!]
ये कपल एक बार फिर साथ साथ नजर आया।जी हां अब मौका आईपीएल के घमासान और चौके छक्कों की बरसात का है और इसी के बीच ये कपल बैंगलोर में एक दूसरे के साथ स्पॉट किए गए। विराट कोहली का कंधा इन दिनों चोटिल है और इसी सिलसिले में वो फिजियोथेरेपी कराने पहुंचे और अनुष्का भी साथ थीं।

दोनों ने बैंगलोर में क्वालिटी टाइम बिताया फिलहाल अनुष्का शर्मा इम्तियाज अली के साथ अपनी आने वाली फिल्म जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में उसमें व्यस्त हैं। हाल में उनकी फिल्म फिल्लौरी रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने एक फ्रेंडली भूत की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक ठाक कारोबार की।
विराट कोहली जल्द ही अपने चोट से उबरने के बाद आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू की कप्तानी संभालेंगे और उम्मीद है कि फिर से उनका 'विराट' अवतार दिखेगा।


Click it and Unblock the Notifications