'स्मार्ट लड़कियों की चॉइस..' बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं स्मृति मंधाना हुईं ट्रोल, लोगों उड़ाया मजाक!

स्मृति मंधाना... जी हां इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम का एक शानदार चेहरा जिसकी फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्मृति को अपने बॉयफ्रेंड के साथ में देखा जा सकता है।
लेकिन जैसे ही इन दोनों का वीडियो सामने आया लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं और बॉयफ्रेंड की चॉइस को लेकर खरी खोटी सुना रहे हैँ। गौरतलब है कि कुछ साल पहले स्मृति मंदाना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उनको नेशनल क्रश कहा जाने लगा था।
लोग उनके पीछे पागल थे और फैंस एक झलक के दीवाने थे। अब बॉयफ्रेंड के साथ नजर आने वाली स्मृति मंधाना इस वक्त बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
क्या कह रहे हैं लोग?
इस वीडियो को Instant Bollywood ने साझा किया है और लिखा है, ''स्क्रीनिंग पर स्मृति मंधाना और उनके बॉयफ्रेंड एक साथ दिखे।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''स्मार्ट लड़कियों की पसंद बहुत गंदी होती है।'' एक ने लिखा, ''क्या स्मृति का बॉयफ्रेंड, पलाश मुच्छल है वो, सुपरहिट संगीतकार। इस आदमी की भी अपनी पहचान है।'' एक ने लिखा, ''अब क्वीन से ज्यादा क्वीन का बी.एफ हाइलाइट होगा।'' एक ने लिखा, ''स्मृति की पसंद कैसी है?'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
हाल ही में जीती हैं आईपीएल ट्रॉफी
स्मृति मंधाना इस साल आईपीएल जीती हैं। वो रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर की कप्तान हैं। उनकी टीम ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की है। इसके बाद से स्मृति की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि पुरुष बैंगलोर टीम अभी तक आईपीएल नहीं जीती है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications