'मैदान में मेरे पीरियड्स आ गए..' स्मृति मंधाना ने बयां किया दर्द, 10 मिनट के लिए रुक गया था टेस्ट मैच

Smriti Mandhana Periods: इंडियन महिला क्रिकेट टीम लगातार कमाल कर रही है और इस फिल्म की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पीरियड्स को लेकर बात कर रही हैं।

Smriti Mandhana

उन्होंने अपना अनुभव साझा किया कि कैसे एक बार बीच मैदान थीं तब उनको पीरियड्स आ गए थे। वो टेस्ट मैच खेल रहीं थीं और इस दौरान पूरे कपड़े सफेद थे। स्मृति मंधाना ने इस पर खुलकर बात की है और उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि इंडिया में आज भी लोग पीरियड्स पर खुलकर बात नहीं करते हैं और इसको बड़ी शर्म हया वाली चीज मानी जाती है। कई जगहों पर तो इसको इतना गंदा माना जाता है कि किचन तक में आने की इजाजत नहीं होती। वो 7 दिन महिलाएं किसी सजा के तौर पर काटती हैं जो कि बिल्कुल नेचुरल है और जीवन के तार उसी से जुड़े हैं।

स्मृति मंधाना ने पीरियड्स का अनुभव किया साझा

स्मृति इस दौरान किसी पॉडकास्ट पर थीं और पीरियड्स का अनुभव साझा किया कि कैसे एक बार बीच मैदान में बैटिंग करते वक्त उनको पीरियड्स आ गए। स्मृति बोलीं, ''टेस्ट मैच के दौरान मेरे पीरियड्स स्टार्स हो गए थे। मैं वहां बैटिंग कर ही थी और मुझे वापस जाना पड़ा क्योंकि मुझे पैड पहनना था। मुझे याद है कि मैने अंपायर को इसके बारे में बताया और वो बहुत ही अजीब था मेरे लिए। मैने उनको बताया कि मेरे पीरियड्स स्टार्स हो गए हैं और मुझे वापस जाकर पैड पहनना है। उनके पास कोई चॉइस नहीं थी क्योंकि मैने सफेद कपड़े पहने हुए थे। मैं इंडिया के लिए खेल रही थी तो ये भी नहीं सोच सकती थी कि चलो आउट होकर चली जाती हूं। मैने अपनी नॉन स्ट्राइकर को भी बताया और वो बोली जाओ। इसलिए मैच करीब 10 मिनट के लिए रुक गया था।''

हाल ही में टूटी है शादी

स्मृति मंधाना की शादी हाल ही में टूटी थी और पलाश मुच्छल पर उनको धोखा देने का आरोप लगा था। सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी बातें हुईं थीं और फैंस पलाश पर जमकर भड़के थे। फिलहाल आप देखिए स्मृति का ये वीडियो..

Read more about: smriti mandhana viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X