सारा अली खान के साथ डिनर करते स्पॉट हुए क्रिकेटर शुभमन गिल? वायरल हुआ वीडियो!
सारा अली खान के फैंस को तब झटका लगा जब किसी ने उनको हाल ही में एक रेस्टोरेंट में देखा था, मजेदार बात ये है कि सारा अली खान यहां पर किसी खास शख्स के साथ आईं थीं। हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर शुभमन गिल के बारे में जिसके साथ सारा अली खान स्पॉट हुईं थीँ। इस वीडियो को यूजर ने टिकटॉक पर साझा किया है और अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सारा को क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डिनर करते हुए दिखाया गया है, ये काफी चर्चा में है। TikToker Uzma Merchant (@uxmiholics) द्वारा साझा किए गए वीडियो में सारा और शुभमन गिल को मुंबई के बास्टियन में अपनी टेबल के बगल में एक वेटर के साथ ऑर्डर देते हुए दिखाया गया है।
Recommended Video

सारा पिंक कलर के आउटफिट में नजर आईं, जबकि शुभमन ने व्हाइट और ग्रीन कलर की शर्ट पहनी थी। दोनों सेलेब्रिटीज के फैंस दोनों को एक साथ देखकर हैरान रह गए।

रिएक्ट कर रहे हैं
फैंस लगातार इस पर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी अपनी बात कह रहे हैं। एक ने लिखा, "क्या चक्कर है (क्या हो रहा है)," "गिल सारा के प्रति जुनूनी है," एक अन्य ने लिखा, जिसमें शुभमन को पहले क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की अफवाह थी।

लंबा सफर तय किया
एक अन्य व्यक्ति ने मजाक में कहा, "एक क्रिकेटर की बेटी (सारा तेंदुलकर) से एक क्रिकेटर (सारा अली खान) की पोती तक #शुभमनगिल एक लंबा सफर तय किया।"

सिलसिला काफी समय से चल रहा है
हालांकि सच्चाई क्या है, ये किसी को नहीं पता है। माना ये जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और सिलसिला काफी समय से चल रहा है।

फिल्मों को लेकर बिजी हैं
सारा अली खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बिजी हैं जबकि शुभमन गिल लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। सारा अली खान और गिल इस रिलेशनशिप का खुलासा कब करते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications