शोएब अख्तर ने जताई इच्छा, सलमान खान करें मेरी बायोपिक, कैटरीना कैफ भी होंगी हिस्सा!
सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है ये तो किसी से छिपा नहीं है। भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी उनके काफी चाहने वाले हैँ। ऐसा ही हाल ही में क्रिकेटर शोएब अख्तर के मुंह से सुनने को मिला है। लेकिन उन्होने कुछ ऐसा कह डाला जो कि चर्चा में है। दरअसल काफी समय से उनकी बायोपिक को लेकर बात हो रही है। शोएब अख्तर ने अपनी बायोपिक को लेकर एक बात कही है जो कि काफी चर्चा में है।
उन्होने कहा है कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो उसमें सुपरस्टार सलमान खान ही उनका किरदार करेँ। इसके अलावा उन्होने अभिनेत्री कैटरीना कैफ को इस फिल्म की हीरोइन बनने की बात कही है।

ये पहली नहीं है जब सलमान खान को लेकर शोएब अख्तर ने ये बयान दिया है। बल्कि पहले भी कई बार वो कह चुके हैं कि वो सलमान खान के फैन है। पाकिस्तानी तेज गेंदबाद ने अपने करियर में काफी शानदार काम किया है और आज भी वो चर्चा में बन रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications