..................... Cricketer Rinku Singh got government job, he will be appointed as the Regional Sports Officer - Hindi Filmibeat

9वीं पास रिंकू सिंह की लगी सरकारी नौकरी, योगी आदित्यनाथ सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, बनेंगे इस फील्ड के अधिकारी

Rinku Singh Government Job: इंडियन क्रिकेट टीम के शानदार फिनिशर रिंकू सिंह बीते कुछ समय से कई कारणों से खबरों का हिस्सा हैं। चाहें वो सोशल मीडिया पर उनकी और प्रिया सरोज की तस्वीरों को लेकर हो या फिर विश्व कप के दौरान पिता के निधन को लेकर हो।

Rinku Singh

लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि उनके फैंस को खुश करने के लिए काफी है। पता चला है कि 9वीं कक्षा तक पढ़े रिंकू सिंह को सरकारी नौकरी मिल गई और इसके लिए खुद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनको नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर रिंकू सिंह को कौन सा पद मिला है और वो कौन सी जिम्मेदारी संभालने वाले हैं।

Rinku Singh Government Job: क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनेंगे रिंकू सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिंकू सिंह को सरकार के द्वारा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनाने का फैसला किया गया है। बता दें इसमें उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 वाला नियम लगाया गया है और इसी को लेकर रिंकू सिंह की भर्ती की गई है।

24 मार्च को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रिंकू सिंह को नियुक्ति पत्र सौपने वाले हैं। इसके पहले रिंकू की बीएसएस बनाया गया था और काफी चर्चा हुई थी। बता दें कि रिंकू सिंह एक कमाल के क्रिकेटर हैं और जिस संघर्ष के बाद वो ऊपर आए हैं उनको फैंस और सरकार सभी मेहरबान हैं। प्रिया सरोज जोकि सपा से सांसद हैं उनके साथ रिंकू की सगाई हो चुकी है और काफी जल्दी वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

रिंकू सिंह की इस कामयाबी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बधाई हो रिंकू भाई।'' एक ने लिखा, ''शानदार भाई ऐसे ही तरक्की करो।'' एक ने लिखा, ''जिसको नौकरी की जरुरत है उसको मिल नहीं रही है जिसको जरुरत नहीं है उसको मिल रही है।'' एक ने लिखा, ''वो तो काम ही रह गया है किसी गरीब को दे दो।'' एक ने लिखा, ''न पढ़े हैं न लिखे हैं तो का बनेगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: rinku singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X