'दृश्यम 2' पर आया क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का रिएक्शन, जानिए क्या बोले?
जब दृश्यम फ्रेंचाइजी को सीक्वल के लिए ग्रीनलाइट मिली थी, तब यह सभी फैंस के लिए उत्साह का क्षण था। लगभग 7 साल बाद फिल्म का सीक्वल आखिरकार रिलीज़ हो गया है और प्रशंसकों सहित क्रिटिक्स द्वारा इसे बेहद सरहाया जा रहा है। और अब, फिल्म को एक बहुत प्यारे और खास व्यक्ति से थम्स-अप मिल गया है। रविचंद्रन अश्विन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा..
"I laughed out loud when George Kutty @Mohanlal इतना ही नहीं बल्कि वे मोहनलाल, जेठू जोसेफ, मीना और अन्य सभी कलाकारों से भी खासा प्रभावित थे।

जब से टीज़र रिलीज़ किया गया था, तब से प्रशंसकों व आलोचकों द्वारा इसे बेहद सरहाया जा रहा था और अब रिलीज़ के बाद से फिल्म और अभिनेताओं को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
जेठू जोसेफ और मीना को उनकी मेथड एक्टिंग के लिए सरहाया गया है जबकि मोहनलाल अपने काम के लिए खूब वाहवाही बटोर रहे है। लोगों ने इसे अब तक का सर्वश्रेष्ठ सीक्वल करार कर दिया है।
'दृश्यम 2' को 19 फरवरी के दिन रिलीज़ किया गया था और तब से यह दर्शकों का दिल जीत रही है। यदि आपने अभी तक नहीं देखी है तो जाओ और आज ही अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर देखें जहाँ जार्जकुट्टी एक अनदेखे अवतार में अपने परिवार को बचाने के लिए सभी हद्द पार कर देते है।


Click it and Unblock the Notifications