6 सालों बाद बेटी से मिलने पहुंचे मोहम्मद शमी तो हसीन जहां ने जमकर निकाली भड़ास- मुंह पर जूते पड़ेंगे...

Mohammad Shami Hasin Jahan:भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि पत्नी से तलाक को लेकर भी वह काफी चर्चा का विषय बन रहे। शादी से उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम आयरा है। अब हाल ही में मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी से मुलाकात की है।
इस बात की जानकारी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां द्वारा दी गई है। हसीन जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "चलो अल्लाह का शुक्र है, बेबो फाइनली अपने पिता से मिलने गई है और अल्लाह हर एक दुश्मन से और बुरी नजर से मेरी बच्ची के हिफाजत करें।"
इतना ही नहीं आपको बता दें कि हसीन जहां ने अपने इस कैप्शन में यह भी लिखा कि "आज तो शमा और हसीब को नींद नहीं आएगी। शमी अहमद को मुझे और मेरी बेटी से दूर करने के लिए घटियापन और गंदगी भी की। शमी के दिमाग में गंदगी और लालच भी घुसा दिया। लेकिन यही कहते हैं ना कि सब्र का फल मीठा होता है।"
हसीन जहां ने आगे कहा कि "मैंने खामोशी से सब्र किया था और खुद के भरोसे सब कुछ मैंने सहा भी। देखो अब बेटी और पिता फाइनली मिल ही गए। अल्लाह अगर चाहे तो शमी भी सुधर जाएगा। इंशाल्लाह। मेरे दुश्मनों के मुंह पर जूते पड़ेंगे इंशाल्लाह में सब्र करके बैठी हूं।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शमी मोहम्मद और हसीन जहां साल 2018 से ही अलग हो चुके हैं और दोनों के बीच में आपसी विवाद भी चल रहा है। दरअसल आपको बता दें की हसीन जहां ने शमी मोहम्मद पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के भी आरोप लगाए थे।


Click it and Unblock the Notifications











