शादी के बाद पत्नी संग बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचें कुलदीप यादव, हाथ जोड़कर मांगी ये मन्नत...

Kuldeep Yadav visited shri Banke Bihari temple: क्रिकेटर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav ) की हाल ही में शादी हुई है। शादी के बाद वह अपने हनीमून पर जाने से पहले वृंदावन पहुंच बांके बिहारी महाराज के दर्शन करने आए हैं। हाल ही में बांके बिहारी मंदिर से कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्हें देखने के लिए मंदिर परिसर में भारी भीड़ भी जमा हो गई।

Cricketer Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव ने पत्नी साथ बांके बिहारी मंदिर में टेका माथा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुलदीप यादव गोल्डन कलर का कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी वंशिका लाल रंग की कुर्ती में बेहद ही सिंपल आउटफिट में नजर आ रही हैं। ना अधिक श्रृंगार और ना ही शाही ठाठ। एक दम सिंपल कपड़ों में सिंपल भेष रखे दोनों नजर आए। दोनों ने मिलकर मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही 56 भोग भी अर्पित किए।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे कुलदीप यादव

आपको बता दें कि जल्द ही आईपीएम शुरू होने जा रहे हैं। कुलदीप यादव आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। दिल्ली का पहला मैच बुधवार 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा जो कि लखनऊ में होगा। बताया जा रहा है कि आईपीएल (IPL 2026) शुरू होने से पहले उन्होंने अपने मैच के लिए बांके बिहारी से प्रार्थना की है।

More from Filmibeat

Read more about: trending bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X