क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने 1983 विश्वकप की जीत का दिलचस्प किस्सा किया साझा, वीडियो वायरल!

By Filmibeat Desk

25 जून 1983 इतिहास का एक ऐसा क्षण है जो हर भारतीय की स्मृति में अंकित रहेगा। यह वह दिन था जब कपिल देव की टीम ने खेल इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक अपने नाम की थी - न केवल क्रिकेट - बल्कि विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था। बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' का प्रेरक ट्रेलर रिलीज़ करने के बाद, निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी का एक अन्य प्रभावशाली वीडियो जारी किया था,

जहाँ वह 1983 क्रिकेट विश्व कप की यादों को याद करते हुए नज़र आये थे। दर्शकों के बीच प्रत्याशा को अधिक बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने क्रिकेटर अनुभवी कीर्ति आज़ाद का एक नया वीडियो लॉन्च किया है,

83 the film, 83 द फिल्म

जिसमें 1983 के ऐतिहासिक मैच के बारे में एक अविश्वसनीय किस्सा साझा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे वह एक ऐसी गेंद देने में कामयाब रहे जिसने बल्लेबाज को आश्चर्यचकित कर दिया और टीम के लिए शानदार विश्व कप जीतने के सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक माना जाता है।

कबीर खान द्वारा निर्देशित

कबीर खान द्वारा निर्देशित

कबीर खान द्वारा निर्देशित 83 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नज़र आएंगे।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी। कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल, अक्किनेनी नागार्जुन की अन्नपूर्णा स्टूडियो, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस ने फिल्म का क्रमशः तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्शन पेश करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है।

कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83

कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83

पृथ्वीराज प्रोडक्शन और किच्चा सुदीप की शालिनी आर्ट्स फिल्म को मलयालम और कन्नड़ वर्शन प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83 को पेश किया जाएगा।

3डी में रिलीज

3डी में रिलीज

रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज होने वाली है।

फैंटम फिल्म्स

फैंटम फिल्म्स

फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X