अंबानी की पार्टी में हार्दिक पांड्या ने इशारा कर मांगी ऐसी चीज, लोग बोले- पापा पूछेंगे आज करके आया?

Hardik Pandya

Hardik Pandya Video from Anant Amani Radhika Merchant Wedding: 12 जुलाई को एशिया के सबसे मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे लाडले बेटे अनंत की मंगेतर राधिका के साथ में शादी हो चुकी है। कई महीनो तक चलने वाले अब यह फंक्शन खत्म हो चुके हैं। इनकी शादी में देश से लेकर विदेश तक की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई। मशहूर भारतीय टीम के खिलाड़ी भी आए और इसमें हार्दिक पांड्या का भी नाम शामिल है।

पूरी रात अनंत और राधिका की शादी की अलग-अलग तरीके की वीडियो वायरल होती नजर आई है। अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें हार्दिक पांड्या टकीला की डिमांड करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुद के लिए मंगवाया या किसी और के लिए इस बात की कोई पुष्टि नहीं है। इस वीडियो में काफी और बॉलीवुड सितारे नजर आ रहे हैं।

इसी के अलावा हार्दिक पांड्या का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ में जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे थे। हार्दिक पांड्या ने अनंत की पूरी शादी को जमकर एंजॉय किया है। हालांकि उनके साथ उनकी पत्नी नताशा कहीं पर भी नजर नहीं आई। हालांकि इससे पहले वाले फंक्शंस में भी वह अपनी भाभी और भाई के साथ नजर आए थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का तो यह भी दावा है की हार्दिक और नताशा के बीच में कुछ ठीक नहीं है। दोनों जल्दी ही तलाक ले सकते हैं। हालांकि इस पर अभी तक इस कपल की तरफ से कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस कपल का एक बेटा भी है।

Read more about: hardik pandya bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X