किक्रेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर से करने जा रहे हैं शादी

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। दोनो वैलेंटाइन डे के खास अवसर पर शादी करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। दोनों हाल ही में अपने अपने परिवार संग उदयपुर के लिए रवाना हुए थे। इससे पहले दोनो 2020 में शादी कर चुके हैं।
पहली शादी दोनों ने अचानक से 2020 में की थी, इसकी जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया के जारिए से क्रिकेटर ने साझा की थी। बता दे हार्दिक पांड्या और स्टेनकोविक का एक बेटा अगस्यस्य पांड्या भी है। परिवार संग किक्रेटर तस्वीरें अकसर ही साझा करते रहते हैं।
उदयपुर जाते हुए दोनों को अपने परिवार संग एयरपोर्ट पर देखा गया था, सभी बहुत खुश नजर आ रहे थे। एयरपोर्ट लुक की बात करें तो नताशा स्टेनकोविक ने ब्लैक कलर का टॉप और मैचिंग पैंट पहन रखी थी। वहीं, हार्दिक पांड्या ने ऑल ब्लैक लुक अपना रखा था।
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। वहीं, नताशा स्टेनकोविक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। दोनों के रिश्ते को लेकर बात करें तो हमेशा ही दोनों एक दूसरे के प्रति अपना प्यार सोशल मीडिया के जारिए से दिखाते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications