..................... दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हरभजन सिंह व गीता बसरा, घर आया नन्हा मेहमान | cricketer Harbhajan Singh and actress Geeta Basra Blessed With A Baby Boy share this post - Hindi Filmibeat

दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हरभजन सिंह व गीता बसरा, घर आया नन्हा मेहमान- POST

इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है। दोनों ने ही ये गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है।हरभजन और गीता का ये दूसरे बच्चा है, इससे पहले दोनों की एक क्यूट सी बेटी है। बच्ची का नाम हिनाया हीर है। अपने दूसरे बेटे के बारे में बताते हुए ऑफिशियल पोस्ट में भी लिखा। बस अब फैंस को बच्चे की तस्वीर का इंतजार है।

हरभजन और गीता के पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर बधाईयां मिलना शुरू हो गया। फैंस ने क्रिकेटर हरभजन व एक्ट्रेस गीता बसरा को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। गीता ने कहा कि, बच्चे के जन्म के साथ ही उनका परिवार पूरा हो गया है। ईश्वर की कृपा से स्वस्थ बच्चे का आगमन हुआ है। मैं और बच्चा दोनों ठीक है। साथ ही सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा।

Geeta Basra

इस कपल ने मार्च में बताया था कि जलाई में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। 10 जुलाई को बेटे का जन्म हुआ। हरभजन और गीता ने साल 2015 में शादी की थी। दोनों इंडस्ट्री के पावरफुल कपल्स में से एक हैं।

बता दें हरभजन की पत्नी गीता बसरा बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है जिन्होंनें कई फिल्मों में काम किया है। गीता बसरा ने इमरान हाशमी के साथ द ट्रेन फिल्म में काम किया है। वहीं इससे पहले वह दिल दिया है, सेकेंड हेंड हस्बेंड और लॉक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X